दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और हवाओं का डबल अटैक, होली से पहले बढ़ी गर्मी
दिल्ली में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। होली से पहले ही चिलचिलाती धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है। सुबह और शाम की हल्की ठंड अब लगभग खत्म हो चुकी है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है।
अधिक पढ़ें...