सिविल लाइन इलाके में यमुना का पानी नहीं घुसा, कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा का दावा
दिल्ली में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा (Parvesh Varma) का बड़ा बयान सामने आया है। सिविल लाइन क्षेत्र में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दावा किया कि यमुना नदी का पानी सिविल लाइन इलाके में नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वे खुद यमुना से महज 100 मीटर की दूरी पर खड़े हैं और यहां नदी का एक बूंद भी पानी मौजूद नहीं है।
अधिक पढ़ें...