नए साल के पहले दिन आस्था की भीड़ से सराबोर दिल्ली, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
नए साल की शुरुआत पर दिल्ली में आस्था और भक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। 1 जनवरी की सुबह से ही कनॉट प्लेस के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर, यमुना मरघट हनुमान मंदिर और करोल बाग स्थित झंडेवालान देवी मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ बाहर से आए लोग भी नए साल का स्वागत ईश्वर के आशीर्वाद के साथ करते नजर आए।
अधिक पढ़ें...