एआई बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन दिल्ली का ट्रैफिक नहीं सुधार सकता: Rishi Sunak

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (20/02/2026): नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने गुरुवार को भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की क्षमताओं पर बात करते हुए दिल्ली के ट्रैफिक को लेकर हल्के-फुल्के अंदाज़ में टिप्पणी की, जिससे सभागार में मौजूद लोग हँस पड़े।

सत्र की शुरुआत में कुछ मिनट की, देरी के लिए माफी मांगते हुए सुनक ने कहा, “माफ कीजिए हम कुछ मिनट देर से आए, यह पूरी तरह मेरी गलती है। एआई बहुत कुछ कर सकता है, जैसा हमने इस सप्ताह देखा, लेकिन यह अभी तक दिल्ली के ट्रैफिक को ठीक नहीं कर सकता।”

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, एआई परिवर्तन पर चर्चा के लिए भारत से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती। उन्होंने जोर दिया कि यह तकनीक केवल विकसित देशों के लिए ही नहीं, बल्कि विकासशील देशों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है।

सुनक ने कहा कि, यह समिट एआई के वास्तविक प्रभाव को सामने लाएगा और दिखाएगा कि इस तकनीक का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज के अन्य क्षेत्रों में कैसे किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास बड़ी प्रतिभा, मजबूत डिजिटल ढांचा और तकनीक को अपनाने वाली जनता है, जिससे वह एआई के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।

समिट में विभिन्न देशों के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और तकनीकी विशेषज्ञ एआई के उपयोग, चुनौतियों और वैश्विक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।