Yamuna Authority के खिलाफ किसानों का धरना जारी, अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (27/11/2026): यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। रीलखा गांव के पास अपनी मांगों को लेकर किसान शुक्रवार को 54वें दिन भी धरने पर बैठे रहे। किसानों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आंदोलन चलने के बावजूद प्राधिकरण का कोई अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने के लिए धरनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

किसान सोनू कसाना ने कहा कि किसान पिछले 54 दिनों से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक प्राधिकरण की ओर से किसानों से बातचीत करने या उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने अधिकारियों के धरनास्थल पर नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई।

किसानों का कहना है कि वे लगातार अपनी मांगों को शासन-प्रशासन के सामने रखते आ रहे हैं। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं होने से किसानों में रोष बढ़ रहा है। सोनू कसाना ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।

किसानों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का विरोध जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।

धरने में सतपाल कसाना, हेमराज कसाना, रामवीर सिंह, राजीव कसाना, सोनू कसाना, पंकज कसाना, उद्यम कसाना, जयवीर कसाना, प्रताप सिंह, श्याम सिंह, सरजीत कसाना, विजय कसाना, प्रेम कसाना, करण सिंह, नीरज कसाना, रवि कसाना और बलजीत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।