ग्रेटर नोएडा में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान, 16 हजार रुपये का जुर्माना | Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/11/2026): शहर को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. बलकार सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान नागरिकों, दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी संचालकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के तहत कासना, सेक्टर डेल्टा-1 मार्केट सहित ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न इलाकों में निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों एवं रेहड़ी-पटरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मौके से प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर करीब 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और वितरण पर रोक लगाने के लिए लगातार जागरूकता और जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना और शहर के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखना है।

प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने नागरिकों, व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 का पालन करने की अपील की। उन्होंने प्लास्टिक के विकल्प के रूप में कपड़े और जूट के थैलों सहित पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से ही शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।