आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (13 मार्च 2025): आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आज होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी फैकल्टी और स्टाफ मेंबरों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और इस रंगों के त्योहार को मिलकर मनाया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के चेयरमैन, डॉ. आरपी चड्ढा जी ने आईटीएस परिवार के सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली के इस पर्व पर हम सभी को एकजुटता, प्रेम और भाईचारे की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। यह दिन हमें जीवन में रंग और उमंग लाने के साथ-साथ एक दूसरे के साथ मधुर संबंध बनाने का अवसर प्रदान करता है।

समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने मिलकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस रंगारंग आयोजन ने सभी को खुशी और उत्साह का अनुभव कराया।

आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज का यह होली मिलन समारोह न केवल एक रंगीन उत्सव था, बल्कि इसने कॉलेज के सभी सदस्यों के बीच सहयोग और सौहार्द की भावना को भी मजबूत किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।