कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से क्यों मांगा इस्तीफा

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (12 मार्च 2025): कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के एक विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री ने देश के एक हिस्से की जनता के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है और उन्हें “Uncultured” और “Uncivilized” कहकर अपमानित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रधान का यह बयान देश को बांटने और समाज में विभाजन की मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसे अस्वीकार्य करार देते हुए कहा कि इस तरह के भेदभावपूर्ण बयान भारत की संविधानिक मूल्यों और एकता के खिलाफ हैं।

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार सच में देश की एकता और अखंडता को लेकर गंभीर है, तो उसे ऐसे मंत्री को अपने पद पर बने रहने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अगर धर्मेंद्र प्रधान अपने शब्दों के लिए माफी नहीं मांगते और इस्तीफा नहीं देते, तो कांग्रेस इसके खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध करेगी। विपक्ष ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसके मंत्री लगातार भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे देश में सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।