जंतर मंतर पर अलका लांबा का विरोध प्रदर्शन, महिला आरक्षण लागू करने की मांग
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (10 मार्च 2025): दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोमवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की अन्य सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण को तुरंत लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि महिला आरक्षण केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि इसे वास्तविक रूप से लागू किया जाए, ताकि अधिक महिलाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर मिल सके।
अल्का लांबा ने अपने संबोधन में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पारित होने के बावजूद अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है, जिससे महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर जल्द से जल्द इस फैसले को लागू करने का दबाव बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो महिला कांग्रेस पूरे देश में इस मुद्दे को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।