दिल्ली में बढ़ते अपराध पर AAP विधायक कुलदीप कुमार का वार, कानून व्यवस्था ध्वस्त!
टेन न्यूज नेटवर्क
दिल्ली (11 मार्च, 2025): आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुलदीप कुमार ने राजधानी दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार आ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। विधायक कुलदीप ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिल्ली पुलिस और दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ की गई ज्वाइंट मीटिंग के बाद भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
कुलदीप कुमार ने गाजीपुर में हुई एक युवक की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि शुक्रवार सुबह सवा 5 बजे दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले दो हफ्तों में उनके विधानसभा क्षेत्र में दो हत्याएं हो चुकी हैं, जिससे साफ है कि अपराधियों में कानून का कोई डर नहीं बचा है।
विधायक ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूरी तरह से मौन हैं और दिल्ली की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने दिल्ली बीजेपी नेता रेखा गुप्ता पर भी तंज कसते हुए कहा, “रेखा गुप्ता जी, आपने बहुत विजिट कर लिया, अब दिल्ली की कानून व्यवस्था पर काम करें।”
कुलदीप कुमार ने कहा कि वह अपने इलाके के लोगों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और सुरक्षित माहौल की मांग करेंगे। उन्होंने बताया कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखेंगे और उनसे मिलने का समय मांगेंगे।
उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि आखिर दिल्ली के लोगों को सुरक्षा कैसे मिलेगी जब डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं। कुलदीप कुमार ने दिल्ली सरकार से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द कड़े कदम उठाकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।