नई दिल्ली (07 मार्च 2025): दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा (IFS) के एक अधिकारी, जितेंद्र रावत, ने शुक्रवार को इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह 35-40 वर्ष के थे और एमईए सोसाइटी की पहली मंजिल पर अपनी मां के साथ रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में किसी साजिश की आशंका नहीं जताई गई है, लेकिन पुलिस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, जितेंद्र रावत डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे। उनकी पत्नी और बच्चे देहरादून में रहते हैं, जबकि वह दिल्ली में अकेले अपनी मां के साथ रह रहे थे।अधिकारी के आत्महत्या करने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा किया जा रहा है। पुलिस उनके परिवार और करीबियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस कदम के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।