महिला दिवस से पहले आतिशी का प्रहार: “2500 रुपये का वादा कब पूरा होगा, CM रेखा गुप्ता?”
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (07 मार्च, 2025): दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2500 रुपये जल्द से जल्द भेजने की मांग की है। 7 मार्च 2025 को लिखे इस पत्र में आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि 31 जनवरी 2025 को द्वारका की रैली में उन्होंने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपये देने का वादा किया था। अब महिला दिवस में सिर्फ एक दिन बचा है और लाखों महिलाएं इस वादे के पूरे होने का इंतजार कर रही हैं।
आतिशी ने अपने पत्र में जोर देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बनने से पहले ही इस योजना की घोषणा की गई थी और इसके लिए महिलाओं से उनके बैंक खाते और मोबाइल नंबर भी मांगे गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि महिलाओं के खातों में तुरंत यह राशि ट्रांसफर की जाए ताकि वादे पर अमल हो सके। आतिशी ने उम्मीद जताई कि महिला दिवस पर महिलाओं के मोबाइल पर 2500 रुपये जमा होने का संदेश जरूर आएगा।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।