सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस 8 मार्च को आयोजित करेगी जनसुनवाई कार्यक्रम

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (07 मार्च 2025): दिल्ली के सेंट्रल जिला पुलिस द्वारा नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुनने व समाधान प्रदान करने के लिए 08 मार्च 2025 को जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य जनता को एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपनी समस्याएँ सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रख सकें और उनके त्वरित समाधान की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। कार्यक्रम के तहत विभिन्न पुलिस थानों में अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो नागरिकों की शिकायतों को सुनेंगे और आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

कार्यक्रम के तहत पीएस जामा मस्जिद में एसीपी दरियागंज, पीएस आई.पी. एस्टेट में एसीपी कमला मार्केट, पीएस नबी करीम में एसीपी पहाड़गंज, पीएस प्रसाद नगर में अतिरिक्त डीसीपी-II/C, और पीएस आनंद पर्वत में एसीपी पटेल नगर शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएँ और अपनी समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।