डॉ. उमा शर्मा ब्रिक्स सीसीआई द्वारा “राष्ट्रीय अवार्ड” से अलंकृत, महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (05 मार्च 2025): महिला उद्यमिता और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स सीसीआई) द्वारा 5वां वार्षिक शिखर सम्मेलन हयात रीजेंसी, नई दिल्ली में आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक नई पहल की घोषणा की गई, जो महिला उद्यमियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स देशों) में महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना और उनके व्यवसायों को वैश्विक मंच पर पहुंचाने के लिए सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करना है। इसी क्रम में, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित अवसर पर डॉ. उमा शर्मा को उनकी स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अमूल्य योगदान और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों के लिए “नेशनल अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

डॉ. उमा शर्मा कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की अध्यक्षा हैं और समूह के बोर्ड में निदेशक के रूप में भी कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने स्त्री रोग और प्रसूति चिकित्सा के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त किया है। उनके प्रयासों ने न केवल चिकित्सा क्षेत्र में बल्कि समाज में महिलाओं के सशक्तिकरण को भी नई दिशा दी है।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, ब्रिक्स सीसीआई की अध्यक्ष रूबी सिन्हा और ब्रिक्स सीसीआई के को-चेयरमैन एवं डायरेक्टर जनरल डॉ. बीबीएल मधुकर उपस्थित रहे। इस मंच पर विभिन्न देशों से आई महिलाओं को भी उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

ब्रिक्स सीसीआई वूमन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को मार्गदर्शन, संसाधन और सहयोग प्रदान करना है, जिससे वे व्यापार और उद्योग में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकें। इस पहल के तहत महिलाओं को व्यापारिक ज्ञान, नेटवर्किंग और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह मंच महिला उद्यमिता के विकास के लिए नवीन रणनीतियों और समाधान तैयार करेगा।

यह शिखर सम्मेलन महिला नेतृत्व और उनके योगदान को मान्यता देने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और व्यापार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। डॉ. उमा शर्मा जैसी प्रेरणादायक हस्तियों का सम्मान न केवल उनके योगदान को सराहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी की महिला उद्यमियों को भी प्रोत्साहित करता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।