आगामी त्योहारों को लेकर गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (01 मार्च 2025): आगामी होली, रमजान और ईद-उल-फितर के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (CP Laxmi Singh) के निर्देशन में डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी (सेंट्रल नोएडा) ने पुलिस कार्यालय सूरजपुर में संभ्रांत और गणमान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को सुनिश्चित करना था।

बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने अपील की कि सभी लोग धार्मिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखें तथा किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति धार्मिक भावनाएं भड़काने, अफवाह फैलाने या किसी भी प्रकार का दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही, सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या कोई समस्या हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी नागरिक होली, रमजान और ईद-उल-फितर को शांति और सौहार्द के साथ मना सकें। इस दौरान पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की भी अपील की ताकि शहर में शांति व्यवस्था बनी रहे और त्योहारों का आनंद सभी लोग बिना किसी रुकावट के उठा सकें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।