“ॐ” की आकृति में बनेगी भव्य फिल्म सिटी, दुनिया का आठवां अजूबा | यमुना प्राधिकरण
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (28 फरवरी 2025 ): यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में जेवर एयरपोर्ट के पास बनने वाली अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का स्वरूप बेहद अद्भुत और अनोखा होने जा रहा है। इस फिल्म सिटी को दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे विशाल “ॐ” (ओम) की आकृति में विकसित किया जाएगा, जिससे यह धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगी। यह ओम आकृति इतनी भव्य होगी कि इसे आसमान से भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में बनने वाली इस फिल्म सिटी को 1000 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इसके विकास कार्य की जिम्मेदारी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर को सौंपी गई है, और इसे भूटानी इंफ्रा नामक कंपनी द्वारा निर्मित किया जाएगा। इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें पहले चरण में 230 एकड़ और दूसरे चरण में 670 एकड़ भूमि पर निर्माण कार्य किया जाएगा।
गुरुवार, 27 फरवरी 2025 को यमुना प्राधिकरण ने फिल्म सिटी निर्माण के लिए बोनी कपूर और भूटानी इंफ्रा को 230 एकड़ जमीन का आधिकारिक कब्जा सौंप दिया। इसके बाद अब निर्माण कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। इस फिल्म सिटी का सबसे अनोखा आकर्षण इसका “ॐ” के आकार का मुख्य स्तंभ होगा, जो इसे विश्व स्तर पर एक नई पहचान देगा। इसके आकार और अनूठे डिज़ाइन के कारण इसे “दुनिया का आठवां अजूबा” कहा जा रहा है।
इस फिल्म सिटी के निर्माण से भारत को एक अत्याधुनिक फिल्म निर्माण केंद्र मिलेगा, जिससे बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म इंडस्ट्री को भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी। धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था को केंद्र में रखकर डिजाइन की गई इस फिल्म सिटी से पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा और यह भारत की पहचान को वैश्विक स्तर पर और मजबूत करेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।