नई दिल्ली (26 फरवरी 2025): दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। बताया जा रहा है कि बिष्ट को दिल्ली विधानसभा का डिप्टी स्पीकर बनाया जाएगा। वह हाल ही में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र माने जाने वाले मुस्तफाबाद से विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं। उनकी नियुक्ति को भाजपा की रणनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। विधानसभा में उनके नाम का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पेश करेंगी, जिसके बाद यह तय माना जा रहा है कि वह डिप्टी स्पीकर बन जाएंगे।
मोहन सिंह बिष्ट की राजनीतिक पृष्ठभूमि और संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा नेताओं का मानना है कि बिष्ट का अनुभव और नेतृत्व क्षमता विधानसभा में पार्टी की स्थिति को और मजबूत करेगी। उनकी नियुक्ति को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। दिल्ली विधानसभा में अब उनके नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर पद की भूमिका किस तरह निभाई जाएगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।