अलंकार अग्निहोत्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, विभागीय जांच में तीनों आरोप सही; शासन को भेजी गई रिपोर्ट

टेन न्यूज नेटवर्क

Uttar Pradesh News (24 November 2026): यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में इस्तीफा देने वाले तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ चल रही विभागीय जांच पूरी हो गई है। जांच अधिकारी शंभू कुमार ने अलंकार अग्निहोत्री पर लगाए गए तीनों आरोपों को सही पाया है। जांच अधिकारी ने आगे की कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी सेवा में रहते हुए सरकार की नीतियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की थी। इसके अलावा उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन भी किया था। जांच अधिकारी ने इन गतिविधियों को सरकारी सेवक आचरण नियमावली का उल्लंघन माना है।

दरअसल, अलंकार अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे और मीडिया को दिए गए साक्षात्कारों में यूजीसी रेगुलेशन-2026 की खुलकर आलोचना की थी। उन्होंने सरकार की नीतियों की तुलना अंग्रेजों की ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति से की थी। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में इन बयानों को सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत माना है।

सरकार पर जातिगत होने का भी लगाया था आरोप

अलंकार अग्निहोत्री पर एक विशेष वर्ग का पक्ष लेने और सरकार पर जातिगत आधार पर काम करने का आरोप लगाने का भी मामला जांच के दायरे में था। जांच अधिकारी ने इस आरोप को भी सही पाया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी सेवा में रहते हुए अलंकार अग्निहोत्री की जिम्मेदारी सभी वर्गों के प्रति समान और निष्पक्ष दृष्टिकोण रखने की थी। इसके बावजूद उनके द्वारा दिए गए सार्वजनिक बयानों को सेवा आचरण के अनुरूप नहीं पाया गया। फिलहाल, विभागीय जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अब इस मामले में शासन स्तर पर आगे की कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।