दिल्ली में तस्वीर हटाने को लेकर सियासत जारी, BJP और AAP में नोंकझोंक

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (25 फरवरी 2025): दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें हटाने को लेकर राजनीति गरमा गई है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय से इन महान हस्तियों की तस्वीरें हटा दी गई हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस आरोप को झूठा करार देते हुए आप पर निशाना साधा है।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि “मैं आतिशी से पूछना चाहता हूं कि संविधान के निर्माता कौन हैं? बाबा साहेब अंबेडकर ने संविधान में स्पष्ट किया है कि सरकार का मुखिया राष्ट्रपति होता है और कार्यकारी मुखिया प्रधानमंत्री होता है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने न तो राष्ट्रपति की फोटो लगाई और न ही प्रधानमंत्री की। अब वे हमें संविधान का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। बाबा साहेब और भगत सिंह की तस्वीरें वहां लगी हैं, लेकिन झूठ बोलना आम आदमी पार्टी की आदत बन चुकी है। वे केवल राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।”

आप का आरोप बरकरार

वहीं, आम आदमी पार्टी अपने आरोप पर अडिग है। पार्टी का कहना है कि बीजेपी सच को छुपाने की कोशिश कर रही है। आतिशी ने कहा, “अगर तस्वीरें हटाई नहीं गईं, तो बीजेपी इसका सबूत पेश करे। क्या वे मीडिया को मुख्यमंत्री कार्यालय में जाकर तस्वीरें दिखाने की अनुमति देंगे?”

यह विवाद ऐसे समय पर सामने आया है जब दिल्ली में 27 सालों बाद भारतीय जनता पार्टी सरकार में आई है। इस मुद्दे ने इसे और तूल दे दिया है। हालांकि बीजेपी ने इस बयान को झूठ करार देते हुए मुख्यमंत्री आवास का एक फोटो जारी किया। इस फोटो में दिखाया गया है कि पूर्व में सीएम की कुर्सी के पीछे दिवाल पर भीमराव अंबेडकर और सुभाष चंद्र बोस का फोटो लगा था वहां से उस फोटो को हटाकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का फोटो लगा दिया गया है। अंबेडकर और सुभाष चंद्र बोस के फोटो को अन्य दिवाल पर। स्थानांतरित कर दिया गया है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।