नोएडा (24 फरवरी, 2025): नोएडा के सेक्टर 33ए में 21 फरवरी 2025 से चल रहा ‘सरस आजीविका मेला-2025’ अब अपने औपचारिक उद्घाटन के लिए तैयार है। कल, 25 फरवरी 2025 को सुबह 11:30 बजे, इस मेले का आधिकारिक उद्घाटन केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। उनके साथ ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान भी मौजूद रहेंगे।
यह मेला ग्रामीण महिलाओं और कारीगरों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, जहां वे अपने हस्तशिल्प, हस्तनिर्मित वस्त्र, जैविक उत्पाद और पारंपरिक कला को प्रदर्शित और बेच सकते हैं। देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की भागीदारी इस मेले को खास बनाती है।
मेले में हर दिन संस्कृतिक कार्यक्रम, कार्यशालाएँ और खान-पान के स्टॉल लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन भी इस मेले का मुख्य आकर्षण हैं।
सरस आजीविका मेला 11 मार्च 2025 तक चलेगा, जहां लोग न केवल खरीदारी कर सकते हैं, बल्कि ग्रामीण शिल्पकारों और महिला कारीगरों से उनकी कला और संस्कृति के बारे में जानने का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।