दिल्ली में आज परिवहन कारोबारियों का प्रदर्शन, BS-IV वाहनों पर प्रतिबंध के खिलाफ उठाएंगे आवाज
टेन न्यूज नेटवर्क
New Delhi News (17/11/2026): दिल्ली में मंगलवार, 17 नवंबर को परिवहन क्षेत्र से जुड़े कारोबारी, टैक्सी और बस ऑपरेटर, वाहन मालिक और चालक दिल्ली सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शनकारी ITO स्थित माता सुंदरी गुरुद्वारा साहिब के पास बाल भवन से दिल्ली सचिवालय की ओर कूच करेंगे।
एसोसिएशन के अनुसार, प्रदर्शन में BS-IV डीजल बसों पर स्थायी प्रतिबंध, BS-IV डीजल टैक्सियों पर चार महीने के प्रतिबंध और भारी ट्रैफिक चालान का मुद्दा उठाया जाएगा। इसके अलावा पैनिक बटन और व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) लगवाने पर होने वाले खर्च तथा इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने की अनिवार्यता के दबाव का भी विरोध किया जाएगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि इन नीतियों के कारण हजारों वाहन मालिक आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। वहीं, लाखों चालकों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) से इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर उचित समाधान निकालने की मांग की है।
एसोसिएशन ने बताया कि प्रदर्शन दोपहर 1 बजे शुरू होगा। संगठन ने मीडिया संस्थानों से भी इस मुद्दे को कवरेज देने की अपील की है। एसोसिएशन का कहना है कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों का रोजगार और उनके परिवारों की आजीविका इस मुद्दे से जुड़ी हुई है। प्रदर्शन के लिए संगठन ने ‘रोजगार बचाओ – परिवहन उद्योग बचाओ’ का नारा दिया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।