New Delhi News (16 November 2026): दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोनिया विहार के जीरो पुश्ता स्थित कूड़ा खत्ता के पास बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने स्कूटी पर पीछे बैठे एक युवक को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक की पहचान समीर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना शाम करीब 6:25 बजे खजूरी खास थाने को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाम करीब 5:30 बजे समीर अपने परिचित रिजवान की स्कूटी पर पीछे बैठकर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए और समीर पर गोलीबारी कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। रिजवान घायल समीर को तत्काल सिविल लाइंस स्थित ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीमों ने मौके का निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। दिल्ली पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत खजूरी खास थाने में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस हत्याकांड का किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। शुरुआती जांच के अनुसार, वारदात के पीछे पुरानी व्यक्तिगत रंजिश बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते थे और पुराने सहयोगी रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।