नोएडा में ‘अपने-अपने राम’ की रामकथा सुनने उमड़े 7 हजार लोग, आयोजक मुकेश शर्मा

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (नवंबर 14, 2026): नोएडा में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ हुआ। सेक्टर-38 स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग अपने खास अंदाज में प्रस्तुत किया। उनकी रामकथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के जयकारों और तालियों की गूंज से भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के आयोजक मुकेश शर्मा ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए बताया कि पहले दिन करीब 7 हजार लोग रामकथा सुनने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने की उन्हें भी उम्मीद नहीं थी। डॉ. कुमार विश्वास ने जिस अंदाज में रामायण और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग प्रस्तुत किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि नोएडा में लोगों का उत्साह देखकर आनंद आ गया और नोएडा रॉक कर रहा है।

मुकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के आगामी दो दिनों में और अधिक भीड़ आने की उम्मीद है। उन्होंने आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था और व्यवस्थाओं को संभालने में सहयोग के लिए नोएडा प्रशासन, पुलिस विभाग और अन्य संबंधित विभागों का आभार जताया।

इसके साथ ही उन्होंने रामकथा में आने वाले लोगों से अपील की कि वे अंतिम समय तक आने का इंतजार न करें। यदि लोग आगे की सीटों पर बैठना चाहते हैं तो दोपहर 2 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएं, क्योंकि पहले आने वाले लोगों को पहले सीट मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस स्तर पर नोएडा में हो रहा यह आयोजन विशेष है और लोगों को इसकी भव्यता का अनुभव जरूर करना चाहिए।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।