‘अपने-अपने राम’ के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, Y.K. Gupta ने की कार्यक्रम की सराहना
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (14 नवंबर, 2026): नोएडा के सेक्टर-38 स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन प्रख्यात कवि एवं रामकथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग अपनी खास शैली में प्रस्तुत किया। उनकी रामकथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पूरा कार्यक्रम स्थल जय श्रीराम के जयकारों और तालियों की गूंज से भक्तिमय नजर आया।
कार्यक्रम में शारदा यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर Y.K. Gupta भी मौजूद रहे। Ten News Network से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम नोएडा के लिए एक यादगार अवसर है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मुकेश जी ने नोएडा में बेहद सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया है। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े अलग-अलग प्रसंगों को तीन दिनों में प्रस्तुत किया जा रहा है। पहले दिन राम जन्मोत्सव, दूसरे दिन राम विवाह और तीसरे दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रसंग रखा गया है।
Y.K. Gupta ने कहा कि आज के समय में भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से नई पीढ़ी को जोड़ने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने डॉ. कुमार विश्वास की प्रस्तुति की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कंठ में मां सरस्वती विराजमान हैं और वह अपनी वाणी से श्रोताओं को प्रभावित करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों में युवाओं और बच्चों को जरूर शामिल होना चाहिए, ताकि वे भारत की संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं को समझ सकें।
शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल शिक्षित करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके भीतर भारतीय संस्कृति और अच्छे संस्कारों की भावना विकसित करना भी जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का अच्छा माध्यम बन सकते हैं।
उन्होंने देश में हो रहे धार्मिक और सांस्कृतिक विकास का उल्लेख करते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम के विराजमान होने और काशी विश्वनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति और परंपराओं के प्रचार-प्रसार में इस तरह के कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
अंत में Y.K. Gupta ने लोगों से ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम की अलौकिकता और अयोध्या की भव्यता को करीब से जानने और समझने के लिए लोगों को इस आयोजन का हिस्सा जरूर बनना चाहिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।