मुकेश शर्मा के आयोजन में ‘अपने-अपने राम’ का भव्य शुभारंभ, डॉ. कुमार विश्वास की रामकथा सुनने उमड़े हजारों लोग
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (14/11/2026): नोएडा के सेक्टर-38 स्थित वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में समाजसेवी एवं उद्यमी मुकेश शर्मा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम ‘अपने-अपने राम’ का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन प्रख्यात कवि एवं रामकथा वाचक डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग अपनी खास काव्यात्मक शैली में प्रस्तुत किया। उनकी रामकथा सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश शर्मा ने अपने परिवार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डॉ. कुमार विश्वास को प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत और अभिनंदन किया गया। रामकथा के दौरान डॉ. कुमार विश्वास ने भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और व्यक्तित्व से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

आयोजक मुकेश शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों से परिचित कराना है। श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा, मर्यादा और पारिवारिक मूल्यों की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आयोजन में सुरक्षा, बैठने और आवागमन सहित सभी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
तीन दिवसीय इस आयोजन में आने वाले दिनों में भी डॉ. कुमार विश्वास भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और मानवीय मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।