New Delhi News (12/11/2026): दिल्ली सरकार की परिवहन नीतियों के विरोध में 17 नवंबर को दिल्ली सचिवालय पर टैक्सी और बस संचालक बड़ा प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन (रजि.) की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में दिल्ली-एनसीआर के हजारों टैक्सी और बस मालिकों, संचालकों तथा ड्राइवरों के शामिल होने की संभावना है। प्रदर्शनकारी दिल्ली सचिवालय तक मार्च निकालकर अपनी मांगें सरकार के सामने रखेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि BS-IV डीजल बसों पर स्थायी प्रतिबंध, BS-IV डीजल टैक्सियों पर चार महीने की पाबंदी, भारी ट्रैफिक चालान और पैनिक बटन व व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) के नाम पर लगाए जा रहे आर्थिक बोझ से परिवहन व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर अनिवार्य बदलाव को लेकर भी वाहन संचालकों में नाराजगी है।
उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण हजारों वाहन मालिक और लाखों ड्राइवर रोजगार के संकट का सामना कर रहे हैं। एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए कई बार समय मांगा गया, लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।
संजय सम्राट ने कहा कि 17 नवंबर का प्रदर्शन केवल टैक्सी और बस संचालकों की लड़ाई नहीं है, बल्कि परिवहन क्षेत्र से जुड़े लाखों परिवारों की आजीविका बचाने का प्रयास है। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर के सभी टैक्सी ऑपरेटरों, बस मालिकों, टूरिस्ट वाहन संचालकों और ड्राइवरों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। एसोसिएशन ने अपने आंदोलन का नारा ‘रोजगार बचाओ, परिवहन उद्योग बचाओ’ रखा है। प्रदर्शन 17 नवंबर 2026 को दिल्ली सचिवालय पर आयोजित किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।