करोलबाग में भीषण आग से मचा हड़कंप! सांसद प्रवीन खंडेलवाल और योगेंद्र चंदौलिया पहुंचे मौके पर

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (06 नवंबर, 2026): दिल्ली के करोलबाग स्थित डब्ल्यू.ई.ए. क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल और सांसद योगेंद्र चंदौलिया तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और करीब ढाई घंटे तक मौके पर रहकर स्थिति का जायजा लिया।

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने अधिकारियों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि आग को दो इमारतों तक सीमित कर दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए दिल्ली फायर सर्विस की 27 दमकल गाड़ियां और करीब 150 अग्निशमन कर्मी लगातार जुटे रहे। प्रभावित परिसर में क्रॉकरी और मोबाइल एक्सेसरीज सहित अन्य व्यावसायिक दुकानें संचालित होने की जानकारी सामने आई है।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन फिलहाल नहीं हो सका है। आग पर काबू पाने के बाद भी धुएं को पूरी तरह नियंत्रित करने और स्थिति सामान्य होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही नुकसान का सही अनुमान लगाया जा सकेगा।

सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से लगातार बातचीत कर हालात की जानकारी ली। साथ ही, दोपहर में प्रभावित क्षेत्र के व्यापारियों और व्यापारी संगठनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आर्थिक नुकसान की जानकारी लेने की बात कही।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रभावित व्यापारियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता आग पर पूरी तरह नियंत्रण, आगे किसी भी तरह की क्षति को रोकना और प्रभावित व्यापारियों को राहत दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार और वे स्वयं इस कठिन समय में व्यापारियों के साथ खड़े हैं।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।