जेवर में इमरान हत्याकांड के दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, 25-25 हजार के थे इनामी
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/11/2026): थाना जेवर पुलिस ने जहांगीरपुर में हुए इमरान हत्याकांड में वांछित दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शेरू उर्फ शेर मोहम्मद निवासी जहांगीरपुर और मौसीम निवासी पहासू, बुलंदशहर के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:15 बजे जहांगीरपुर कस्बे में इमरान (36) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई फरमान की शिकायत पर थाना जेवर में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए थे।
2 और 3 नवंबर की रात थाना जेवर पुलिस झांझर रोड स्थित पावर हाउस के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पिस्तौल अलीगढ़ से खरीदने की जानकारी दी है। हथियार बेचने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
एडीसीपी संतोष कुमार के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी रंजिश सामने आई है। इस रंजिश को लेकर पहले भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।