28 दिनों से समाधान का इंतजार कर रहे किसान, रीलखा में यमुना प्राधिकरण के खिलाफ धरना जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (01/11/2026): यमुना प्राधिकरण से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर जेवर क्षेत्र के रीलखा गांव में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। रविवार को धरने का 28वां दिन रहा, लेकिन अब तक संबंधित अधिकारियों की ओर से किसानों से बातचीत करने या उनकी समस्याएं सुनने के लिए कोई पहल नहीं किए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

किसान रविवार को भी अपनी मांगों को लेकर धरनास्थल पर डटे रहे। सुबह से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शाम चार बजे तक चला। किसानों का कहना है कि पिछले 28 दिनों से वे लगातार अपनी समस्याओं को प्रशासन और प्राधिकरण के सामने रखने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर उनकी बात सुनना उचित नहीं समझा। लंबे समय से सुनवाई नहीं होने के कारण किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है।

धरने में शामिल किसान राजीव कसाना ने कहा कि इतने दिनों तक आंदोलन चलने के बावजूद यमुना प्राधिकरण की ओर से समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों की मांगों पर चर्चा तक नहीं की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक यमुना प्राधिकरण के कार्यों को आगे नहीं बढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

किसानों का कहना है कि उनका धरना समस्याओं के समाधान और संबंधित अधिकारियों से सीधी बातचीत की मांग को लेकर जारी है। उनका रुख साफ है कि बिना मांगों पर सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया शुरू हुए आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

रविवार को धरने में सतपाल कसाना, हेमराज कसाना, रामवीर सिंह, राजीव कसाना, सोनू कसाना, पंकज कसाना, उद्यम कसाना, रमेश कसाना, जयवीर कसाना, प्रताप सिंह, श्याम सिंह कसाना, सरजीत कसाना, विजय कसाना, प्रेम कसाना, करण सिंह कसाना, पप्पू प्रधान मोरना, अमित नागर, बलजीत हवलदार और अरविंद सेक्रेटरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।