नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कार चालक की अस्पताल में मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (30/10/2026): नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई। सेक्टर-132 कट के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के स्वर्ण नगर निवासी हेमंत शर्मा शुक्रवार को अपनी कार से अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-132 कट के पास उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीआरवी की सहायता से घायल हेमंत को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।