New Delhi News (30 October 2026): दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार 30 अक्टूबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां शराब के नशे में धुत एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी। आग की लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। मामला जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र के ई-ब्लॉक का है, जहां करीब 30 वर्षीय भारत नाम के युवक ने पहले घर में रखे कपड़ों में आग लगाई, फिर अलमारी और उसके बाद सिलेंडर को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक शराब का आदी है और अक्सर नशे में हंगामा करता है।
घर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी जब घर के अंदर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना जोरदार था कि आग बुझाने में जुटे दमकल विभाग के कर्मचारी अंकित इसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए।
हादसे के तुरंत बाद अंकित के साथी कर्मचारियों ने उन्हें घर से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सिलेंडर विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं, आग की चपेट में आने से घर को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक भारत को हिरासत में ले लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी की मां राधा रानी ने बताया कि उनका बेटा रातभर सोने नहीं देता और उसकी हरकतें भी असामान्य रहती हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि भारत आए दिन नशे की हालत में हंगामा करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।