Global Bhakti Fest 2026 को संत आनंदेश्वर गिरि महाराज का समर्थन, युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने पर जोर

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (29/10/2026): भारत की आध्यात्मिक विरासत, सनातन संस्कृति और भक्ति परंपरा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से 14 और 15 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में Global Bhakti Fest 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को संतों और आध्यात्मिक जगत की प्रमुख हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में जूना अखाड़े के संत आनंदेश्वर गिरि महाराज ने फेस्ट के उद्देश्य की सराहना करते हुए इसके लिए अपना आशीर्वाद और सहयोग देने की बात कही है।

आनंदेश्वर गिरि महाराज ने अपने संदेश में कहा कि Global Bhakti Fest देश और सनातन परंपरा के प्रति समर्पित एक पहल है। उन्हें विश्वास है कि यह आयोजन युवाओं की सोच को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें भारतीय संस्कृति के मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से समाज को सनातन धर्म की मूलभूत परंपराओं और आध्यात्मिक विचारों को समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि फेस्ट के आयोजकों ने उनसे आशीर्वाद और सहयोग का आग्रह किया था। इसके बाद उन्होंने आयोजन के लिए अपनी ओर से हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। उन्होंने श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के मार्गदर्शन में फेस्ट के आयोजन की भावना का उल्लेख करते हुए अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज को भी कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए आमंत्रित करने का आग्रह किया।

आनंदेश्वर गिरि महाराज ने लोगों से 14 और 15 दिसंबर को आयोजित होने वाले Global Bhakti Fest में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भक्ति, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन संस्कृति को समझने के साथ समाज को एक साझा सांस्कृतिक भावना से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

Global Bhakti Fest की टीम, जिसमें संस्थापक एवं CEO बरुण गुप्ता शामिल हैं, इस आयोजन के माध्यम से भारत की आध्यात्मिक विरासत और सांस्कृतिक विविधता को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में प्रयासरत है। आयोजकों का उद्देश्य भक्ति परंपरा और संतों के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाना तथा युवाओं को आध्यात्मिक मूल्यों और संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।