इंडिया गठबंधन के जवाब में BJP का बड़ा आयोजन, 30 अक्टूबर को दिल्ली में करेगी मॉक पार्लियामेंट

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (28 October 2026): इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) की ओर से मॉक पार्लियामेंट के आयोजन के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी 30 अक्टूबर को दिल्ली (Delhi) में बड़ा आयोजन करने जा रही है। भाजपा इस मॉक पार्लियामेंट के जरिए विपक्ष को उसी की भाषा में जवाब देगी। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और आयोजन में भाजपा के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

भाजपा की इस मॉक पार्लियामेंट में कांग्रेस (Congress) और विपक्षी दलों की कार्यशैली को दर्शाया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर संसद भवन की तर्ज पर अस्थायी स्ट्रक्चर भी तैयार किया जा रहा है। भाजपा इस आयोजन के माध्यम से विपक्ष की राजनीतिक रणनीति और संसद में उसके कामकाज के तरीके को सामने रखने की तैयारी में है। कार्यक्रम को लेकर पार्टी की ओर से व्यापक स्तर पर व्यवस्था की जा रही है।

इस आयोजन में भाजपा के लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी है। 30 अक्टूबर को होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा विपक्ष के मॉक पार्लियामेंट आयोजन का राजनीतिक जवाब देने की तैयारी में है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।