Greater Noida News: सड़क पार कर रही दो महिलाओं को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (28 October 2026): ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। घटना 27 अक्टूबर 2026 को कासना यूपीसीडा कंपनी कट के सामने चौराहे पर हुई, जहां सड़क पार कर रही दो महिलाओं को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर सिरसा की ओर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कासना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मनीषा (45 वर्ष), पत्नी रमेश, निवासी ग्राम दहगवां और विमलेश (43 वर्ष), पत्नी संजू, निवासी ग्राम हिम्मतपुर, थाना जरीफनगर, जिला बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिलाओं के स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।