NCR में प्रदूषण नियंत्रण की पहल तेज, गौतमबुद्धनगर में परिवहन कारोबारियों को ‘परिवर्तन योजना’ से जोड़ने की तैयारी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (27 October 2026): राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की परिवर्तन योजना के क्रियान्वयन को लेकर गौतमबुद्धनगर में मंगलवार को दो महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में परिवहन कारोबारियों और पंजीकृत वाहन स्क्रैप सेंटर (RVSF) के प्रतिनिधियों को योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक वाहन स्वामियों को इससे जोड़ने पर जोर दिया गया।

पहली बैठक दोपहर 12:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, गौतमबुद्धनगर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने की। इसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से शुभम उपस्थित रहे। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नंद कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अभिषेक कनौजियां तथा परिवहन कारोबारियों और पंजीकृत वाहन स्क्रैप सेंटरों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों को परिवर्तन योजना के तहत मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, वाहन स्वामियों को परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।

इसके बाद दोपहर 3 बजे उप संभागीय परिवहन कार्यालय, गौतमबुद्धनगर में दूसरी बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ अधिक से अधिक परिवहन कारोबारियों को इससे जोड़ना था। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नंद कुमार और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने योजना की जानकारी साझा की और वाहन पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया।

दूसरी बैठक में नोएडा बस एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल भाटी सहित ट्रैवल एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें बबलू (ट्रेव्लेक्स), नरेंद्र (चेतन टूर एंड ट्रैवल्स), रविंद्र सिंह (श्रीराम ट्रेवल्स), राजुल वर्मा, चंद्र मोहन शर्मा, जयवीर यादव, कमल भाटी, योगेंद्र भाटी, जयप्रणय कुमार, दीपक कुमार, मयंक, वीके सोनी, राहुल और जगमोहन सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक में पंजीकृत वाहन स्क्रैप सेंटरों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

बैठक में शामिल एसोसिएशन पदाधिकारियों और परिवहन कारोबारियों ने आश्वस्त किया कि वे अधिक से अधिक वाहन स्वामियों को परिवर्तन पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, ताकि योजना के तहत उपलब्ध लाभों का अधिकाधिक लोगों तक पहुंच सुनिश्चित की जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।