New Delhi News (25 अक्टूबर 2026): नई दिल्ली में 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच (12th BRICS Parliamentary Forum) कल यानी सोमवार (26 अक्टूबर) से शुरू होगा। दो दिवसीय इस आयोजन की थीम ‘जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना’ (Fostering Parliaments for People-Centric Development) रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे और विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष एवं 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधिमंडलों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। इस मंच के लिए 11 ब्रिक्स सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों को आमंत्रित किया गया है।
इस बार के संसदीय मंच का उद्देश्य जन-केंद्रित विकास को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न देशों की संसदों के बीच संवाद, सहयोग और साझा सहमति को मजबूत करना है। इसके तहत लचीलापन (Resilience), नवाचार (Innovation), सहयोग (Cooperation) और स्थिरता (Sustainability) जैसे विषयों पर आधारित चार उच्चस्तरीय सत्र आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा, ब्रिक्स सदस्य और साझेदार देशों की संसदों की अंतरराष्ट्रीय मामलों से संबंधित समितियों के अध्यक्षों की एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संसदीय कूटनीति, क्षमता निर्माण और विभिन्न देशों की संसदों के बीच सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच सदस्य और साझेदार देशों के बीच संसदीय सहयोग को आगे बढ़ाने तथा साझा वैश्विक चुनौतियों पर संवाद के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।