बीजेपी सरकार का दावा: शपथ ग्रहण पर नहीं हुआ सरकारी खर्च

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली, (21 फरवरी 2025): दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि बीजेपी सरकार बनने के बाद पहले ही दिन बदलाव नजर आने लगा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण के लिए जो विज्ञापन अखबारों में दिया गया था, वह दिल्ली सरकार की ओर से नहीं बल्कि बीजेपी की ओर से दिया गया था।

सचदेवा ने आरोप लगाया कि जब आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनी थी, तब शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तीन दिनों तक अखबारों, टीवी और रेडियो पर विज्ञापन दिए गए थे, जिनकी कुल लागत 4 करोड़ 52 लाख रुपये थी। लेकिन बीजेपी सरकार ने इस तरह का कोई खर्च नहीं किया।

उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार जिन विज्ञापन एजेंसियों को ठेका देती थी, उनमें से एक “शब्दार्थ” नाम की एजेंसी की जांच भी की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।