नोएडा में 5 किलो से अधिक गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (21/10/2026): नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर अपराधी मोहित अवाना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा और गांजा बिक्री से प्राप्त 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी को साई मंदिर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट पुलिसिंग की मदद से की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से अलग-अलग व्यक्तियों से गांजा खरीदकर लाता था। इसके बाद नोएडा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को छोटे-बड़े पैकेट में गांजा बेचता था। इससे वह अवैध रूप से पैसे कमाता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहित अवाना (30) पुत्र हृदय अवाना, निवासी ग्राम असगरपुर, सेक्टर-127, थाना सेक्टर-126, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना सेक्टर-126 का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास में लूट, चोरी, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, आयुध अधिनियम, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 तक कुल 30 अभियोगों का विवरण पुलिस ने जारी किया है। इनमें वर्ष 2024 का हत्या से संबंधित मामला और वर्ष 2026 में दर्ज आबकारी अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के मामले भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद गांजा और नकदी को अपने कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।