नई दिल्ली (21 फरवरी 2025): प्रयागराज महाकुंभ में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं एक शर्मनाक घटना सामने आई है। संगम पर स्नान कर रही और कपड़े बदल रही महिलाओं के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया तथा टेलीग्राम पर अपलोड और बेचे जाने का मामला उजागर हुआ है। इस गंभीर प्रकरण पर डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
महाकुंभ पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 एफआईआर दर्ज कर 113 संदिग्धों की पहचान कर ली है। डीआईजी वैभव कृष्ण ने स्पष्ट किया कि इस कृत्य में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए साइबर क्राइम की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पाया कि कुछ अकाउंट्स कुंभ मेले में महिलाओं के स्नान और कपड़े बदलने के वीडियो पोस्ट कर रहे थे, जिससे उनकी निजता और गरिमा का उल्लंघन हुआ। 17 फरवरी को इस मामले में पहली बार एक इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस ने मेटा से उस अकाउंट संचालक की जानकारी मांगी है और पूरी जानकारी मिलते ही गिरफ्तारी सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।