Greater Noida News (18/10/2026): ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में स्कूली बस और बाइक की भिड़ंत में घायल 24 वर्षीय युवक की पांच दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा सक्का गांव के पास 13 अक्टूबर को हुआ था, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शनिवार रात अमित ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी तुषार अब भी गंभीर हालत में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सक्का गांव निवासी ऋषिपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका छोटा भाई अमित 13 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे अपने साथी तुषार के साथ बाइक से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने कार्यस्थल पर जा रहा था। दोनों गांव के पास पहुंचे ही थे कि एक स्कूली बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। शिकायत में बस चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है।
बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए थे दोनों युवक
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक बस के नीचे फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। पांच दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद शनिवार रात करीब नौ बजे अमित की मौत हो गई। वहीं, तुषार की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। उसकी स्थिति को लेकर परिजन चिंतित हैं।
परिवार में पसरा मातम, बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक ओर परिवार अमित की मौत से दुखी है, वहीं दूसरी ओर तुषार के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठा है। मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार रात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामले में हादसे के कारणों की जांच के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।