“दिल्ली में 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म”, AAP नेता ने सरकार को घेरा

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (19 फरवरी, 2025): दिल्ली के तिलक नगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं और भाजपा पर निशाना साधा है।

मनीष सिसोदिया: “दिल्ली में कानून व्यवस्था ठप है”

पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यह हम सब के लिए बहुत चिंताजनक बात है कि दिल्ली में महिलाओं के साथ गलत करने वालों के हौसले बुलंद हैं। अपराधियों के मन में कोई डर नहीं है। यह दिल्ली में हो पा रहा है क्योंकि दिल्ली में कानून व्यवस्था ठप है।”

सिसोदिया ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली में अब चुनाव खत्म हो गया है। मैं भाजपा से कहना चाहूंगा, अब तो कानून व्यवस्था पर कुछ काम कर लीजिए। दिल्ली के अंदर अपराधियों के मन में कानून व्यवस्था का खौफ पैदा करिए। लेकिन उनकी यह प्राथमिकताएं ही नहीं हैं। उनके नेता जब भी बोलते हैं, बस अरविंद केजरीवाल को गाली देते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आपसे कानून व्यवस्था तो ठीक हो नहीं रही थी, आप केजरीवाल जी को गाली देते थे। अब केजरीवाल जी को गाली देने से काम नहीं चलेगा। अब कानून व्यवस्था पर काम करिए, अपराधियों के मन में खौफ डालिए।”

जरनैल सिंह: “दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय यह सब रोकने में नाकाम”

AAP नेता जरनैल सिंह ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताई और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “तिलक नगर क्षेत्र में 7 साल की बच्ची के साथ जो दुष्कर्म हुआ, उसको लेकर दिल दुखी है। क्यों दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय यह सब रोकने में नाकाम हैं? दिल्ली में आजकल फिरौती, मर्डर इतना कॉमन हो गया है। हर दिन बद से बदतर होती कानून व्यवस्था का क्या होगा?”

उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली के लोगों को हम आश्वासन देना चाहते हैं कि कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की लड़ाई में हम उनके साथ रहेंगे। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रखने की हमने रिक्वेस्ट की है।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।