Greater Noida News (09/10/2026): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना पुलिस ने चोरी करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिल, दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को 8 अक्टूबर 2026 को मुबारकपुर कट की सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित (19) और जितेंद्र (26) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में सूरजपुर कस्बे में रहते हैं और मूल रूप से जालौन जिले के कोंच थाना क्षेत्र के ग्राम अंडा के निवासी हैं। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से दोनों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दोनों भाई हैं और मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को उन्होंने दुर्गा गोलचक्कर के पास एक रैपिडो चालक की मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन चोरी किया था। इसके बाद पोर्टर ऐप के माध्यम से ऑर्डर डिलीवर करने के लिए दिल्ली से दो लैपटॉप चोरी करने की बात भी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर सीटी 100, स्प्लेंडर प्लस और सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल के संबंध में सूरजपुर थाने में पहले से मुकदमा संख्या 570/2026 दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने दो लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में सूरजपुर थाने में मुकदमा संख्या 570/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) तथा मुकदमा संख्या 571/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के अंतर्गत मामले दर्ज किए गए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।