दिल्ली में अगर छलकाना चाहते है जाम तो हो जाएं सावधान, दो दिन का ड्राई डे घोषित
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (08 October 2026): दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर 2026 को सभी खुदरा शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार के Department of Excise, Entertainment and Luxury Tax की ओर से 8 अक्टूबर को जारी सर्कुलर में यह आदेश दिया गया है। विभाग ने दिल्ली में संचालित उन सभी रिटेल लिकर वेंड्स को दो दिनों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है, जो Form L6, L6 & L6 FG, L8, L10 और L8 & L14 लाइसेंस के तहत संचालित हो रहे हैं। यानी इन दोनों दिनों में संबंधित लाइसेंस वाली किसी भी खुदरा शराब दुकान से शराब की बिक्री नहीं होगी।
आबकारी विभाग ने अपने आदेश में शराब की दुकानों को बंद रखने के पीछे मौजूदा परिस्थितियों और दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट का हवाला दिया है। सर्कुलर में कहा गया है कि यह कदम एहतियाती तौर पर उठाया गया है, ताकि दिल्ली में सार्वजनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 9 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को संबंधित सभी रिटेल लिकर वेंड्स पूरी तरह बंद रहेंगे। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।
यह निर्देश दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग की ओर से जारी किया गया है और इसकी जानकारी दिल्ली के विभिन्न संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भी भेजी गई है। सर्कुलर की प्रतियां मुख्य सचिव, दिल्ली के उपराज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, वित्त एवं वाणिज्यिक कर विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई हैं। साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारियों और दिल्ली पुलिस को भी आदेश की जानकारी दी गई है, ताकि निर्धारित दोनों दिनों में आदेश का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर (Excise)/Licensing Authority तनवीर अहमद की ओर से जारी इस सर्कुलर में सभी संबंधित लाइसेंसधारियों को 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा बिक्री पूरी तरह बंद रखने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने यह कदम किसी टैक्स या लाइसेंस संबंधी बदलाव के तौर पर नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस से प्राप्त इनपुट के आधार पर सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कार्रवाई के रूप में बताया है। यानी दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को इन श्रेणियों के तहत आने वाली सभी रिटेल शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।