Noida News (08 October 2026): नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में एक युवक के कूदने से हड़कंप मच गया। डायल-112 के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति आत्महत्या के उद्देश्य से नाले में कूद गया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की पहचान रवि पुत्र विनोद, निवासी ग्राम जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा, वर्तमान पता हरौला, थाना फेस-1, गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस यूनिट और NDRF की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान नाले से रवि का शव बरामद कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी ने बताया कि शराब पीने को लेकर उसका अपने पति रवि से विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में आकर रवि ने नाले में छलांग लगा दी।
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने जानकारी दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।