गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (08/10/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के तहत नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन के साथ-साथ यातायात, महिला सुरक्षा, अपराध, अभिसूचना और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।
नई तैनाती के तहत संतोष कुमार मिश्रा को एक बार फिर ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ समय पहले ही उन्हें इस जोन से हटाया गया था। अब उन्हें दोबारा ग्रेटर नोएडा जोन का अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नियुक्त किया गया है।
वहीं मनीषा सिंह के कार्यक्षेत्र में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। उन्हें अब यातायात और महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वह नोएडा जोन में एडीसीपी के पद पर तैनात थीं।
अभय कुमार मिश्रा को ग्रेटर नोएडा जोन से स्थानांतरित कर नोएडा जोन का एडीसीपी बनाया गया है। उन्हें 30 सितंबर को ही ग्रेटर नोएडा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह यातायात विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
पुलिस कमिश्नरेट में हुई नई तैनाती के तहत अर्चना सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर कमिश्नरेट से स्थानांतरित होकर गौतमबुद्धनगर पहुंचीं अर्चना सिंह को अपराध और मुख्यालय का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा आईपीएस अधिकारी शैव्या गोयल के कार्यक्षेत्र का भी विस्तार किया गया है। उन्हें डीसीपी मुख्यालय/प्रोटोकॉल के साथ-साथ अपराध, अभिसूचना और साइबर सुरक्षा का प्रभार भी सौंपा गया है।
पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस प्रशासनिक पुनर्गठन के बाद प्रमुख जोन और संवेदनशील शाखाओं की जिम्मेदारियां नए सिरे से निर्धारित हो गई हैं। अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और साइबर सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।