New Delhi News (07 October 2026): दिल्ली के भजनपुरा थाना इलाके के सुभाष मोहल्ले में आपसी विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक RWA प्रधान राजू उस्मानी और कार मिस्त्री जहीर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कहासुनी के बाद जहीर ने राजू उस्मानी पर फायरिंग कर दी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे इमरान नाम के युवक को गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल इमरान को इलाज के लिए GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग की वजह, आरोपी और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस की जांच के बाद ही घटना की विस्तृत तस्वीर सामने आएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।