AI से पुलिसकर्मियों के फर्जी वीडियो बनाने के आरोप में स्वतंत्र पत्रकार गिरफ्तार : Delhi Police

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (06 October 2026): दिल्ली में पुलिसकर्मियों के कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में नई दिल्ली जिले के ADCP मंजीत ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की सोशल मीडिया यूनिट ने वायरल वीडियो की जांच की, जिसमें एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी को एक महिला के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार करते हुए दिखाया जा रहा था। जांच के दौरान पुलिस ने वीडियो के चैनल और उसके संचालक के बारे में जानकारी जुटाई। ADCP के मुताबिक, जांच में पता चला कि पलवल निवासी नदीम अहमद एक न्यूज चैनल चलाता है और खुद को स्वतंत्र पत्रकार बताता है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके पास कई AI टूल हैं, जिनकी मदद से वह वीडियो तैयार करता रहता है।

पुलिस के मुताबिक, नदीम अहमद ने कथित तौर पर प्रदर्शनकारियों के बीच पुलिस के प्रति नफरत की भावना पैदा करने और पुलिस की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह वीडियो तैयार किया था। ADCP मंजीत ने बताया कि पुलिस ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब मामले में वीडियो के स्रोत और उसके पीछे की पूरी प्रक्रिया की जांच की जा रही है, साथ ही आरोपी के फंडिंग के स्रोत की भी जांच की जाएगी। हालांकि, ये सभी आरोप पुलिस की ओर से लगाए गए हैं और मामले की जांच अभी जारी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।