छात्राओं की सुरक्षा पर LG तरनजीत सिंह संधू सख्त, विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (05 October 2026): दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी के विश्वविद्यालयों और छात्रावासों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने GNCTD के विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और निदेशकों के साथ बैठक कर कैंपस सुरक्षा की समीक्षा की। बैठक में दिल्ली पुलिस, PWD, MCD और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। उपराज्यपाल ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता, खासकर छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में विश्वविद्यालय परिसरों और छात्र आवासों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई स्तरों पर काम करने के निर्देश दिए गए। उपराज्यपाल ने विभिन्न सरकारी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। इसके तहत पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, अंधेरे वाले स्थानों यानी डार्क स्पॉट को खत्म करने और विश्वविद्यालयों तक आने-जाने वाले रास्तों पर CCTV व्यवस्था को बेहतर तरीके से एकीकृत करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही छात्रों के लिए बेहतर लास्ट-माइल ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने और छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक सेफ्टी ऑडिट कराने पर भी जोर दिया गया। उपराज्यपाल ने कहा कि पुलिस और संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करना होगा, ताकि कैंपस के अंदर ही नहीं, बल्कि छात्रों के आने-जाने वाले रास्तों और उनके आवास के आसपास भी सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली में हर युवा, विशेष रूप से बेटियां, आत्मविश्वास, सम्मान और सुरक्षा की भावना के साथ अपनी शिक्षा जारी रख सकें, यह सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए सुरक्षित, जीवंत और गरिमापूर्ण वातावरण तैयार करना ‘विकसित दिल्ली’ के विजन की बुनियादी जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा से जुड़े उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।