स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (03 October 2026): कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के बाद अपनी जनता पार्टी (Apni Janta Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा बनेगी। मौर्य ने बताया कि गठबंधन में शामिल होने के बाद आगे की रणनीति और उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर बाद में चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी का लक्ष्य ‘बीजेपी हटाओ, देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ, बीजेपी हटाओ’ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यकों की आवाज उठा रहे हैं। मौर्य के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में अपनी जनता पार्टी भी इन्हीं वर्गों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही है और दोनों के बीच साझा विचारधारा है।

मौर्य ने कहा कि इसी साझा विचारधारा के आधार पर उनकी पार्टी INDIA गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथ आगे बढ़ने का फैसला व्यापक राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि, सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति को लेकर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का यह ऐलान उत्तर प्रदेश की आगामी चुनावी राजनीति के लिहाज से एक नया घटनाक्रम है। अपनी जनता पार्टी के गठबंधन में शामिल होने के बाद सीटों के बंटवारे और साझा चुनावी कार्यक्रम को लेकर आगे बातचीत होने की संभावना है। मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी अब गठबंधन के साथ मिलकर अपने राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को आगे बढ़ाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।