SIR के विरोध के बीच जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी, 11 मेट्रो स्टेशन भी बंद

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (02 October 2026): विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दिल्ली में राजनीतिक नेताओं, एक्टिविस्टों और सिविल सोसाइटी संगठनों की ओर से 2 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की आशंका को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस के साथ RAF के जवानों की भी तैनाती की गई है।

प्रस्तावित प्रदर्शन में SIR और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठाए जाने हैं। आयोजकों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जवाबदेही और कार्रवाई की मांग उठाई गई है। प्रदर्शन के आह्वान में छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं की भागीदारी की बात सामने आई है। आयोजकों ने चुनावी मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए इसे नागरिकों के मतदान अधिकार से जुड़ा मुद्दा बताया है।

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने भी सेंट्रल दिल्ली के कई प्रमुख स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट अस्थायी रूप से बंद किए हैं। इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली शामिल हैं। हालांकि कुछ स्टेशनों पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज सुविधा जारी रहने की जानकारी दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी जंतर-मंतर, संसद मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग, पटेल चौक और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।